Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोट के बाद वापसी कर रही सेरेना की आसान जीत

रोम
सेरेना विलियम्स चोट के बाद वापसी करते हुए सोमवार को यहां इटैलियन ओपन क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट में स्वीडन की क्वालीफायर रेबेका पीटरसन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। सैंतीस साल की सेरेना ने रेबेका को 6-4, 6-2 से हराया। रेबेका के खिलाफ मार्च में मियामी ओपन के दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में तीन सेट में जीत दर्ज करने के बाद से सेरेना घुटने की चोट के कारण नहीं खेली हैं। मियामी ओपन के बाद 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना बीमारी के कारण मार्च में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट से भी हट गई थी।