Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने इन तीन खिलाडिय़ों को बताया गेम चेंजर्स

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप का महाकुंभ कल मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए उद्घाटन मुकाबले के साथ ही शुरू हो गया है। पहले ही मैच में इंग्लैंड के तेज गेंद जोफ्रा आर्चर ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है।

बेन स्टोक्स ने विश्व कप में दोहराया ये कारनामा, अरविंद डी सिल्वा के रिकॉर्ड की बराबरी की

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से प्रभावित है। उन्होंने जोफ्रा आर्चर को उन खिलाडिय़ों में शामिल किया है जो मैच का रूख बदलने की काबिलियत रखते हैं।सचिन ने इन खिलाडिय़ों में जोफ्रा आर्चर के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान को भी शामिल किया है।

विश्व कप: उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दी बड़ी शिकस्त, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो

इस विश्व कप में कमेंट्रेटर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मुझे लगता है कि अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान इस विश्व कप में उलटफेर करने में अहम साबित होगा। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान डेविड वार्नर की शीर्ष फार्म उनके शानदार प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।