खेल डेस्क। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (49) की तूफानी पारी की मदद से दिल्ली की टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्ले ऑफ में जगह बनाने में सफल रही।
विकेटकीपर ऋषभ पंत की 21 गेंदों पर खेली गई 49 रन की शानदार पारी की सहायता से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-12 के एलिमिनेटर में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से शिकस्त देकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई। इस पारी के दौरान पंत ने दो चौके और पांच छक्के लगाए।
अमित मिश्रा के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं चाहेगा कोई भी इसे अपने नाम से जोडऩा
इसके साथ ही वह आईपीएल-17 से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा। दिल्ली की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले ऋषभ पंत इन तीन सालों में कुल 87 छक्के लगा चुके हैं।
प्ले ऑफ में जीत दर्ज करने के लिए दिल्ली को लगे इतने साल
जबकि वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने इस अवधि में कुल 83 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल की बात की जाए तो उन्होंने इस अवधि के दौरान 75 छक्के लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी इस अवधि में 75 छक्के लगाए हैं।
विश्व कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये तूफानी गेंदबाज, केन रिचर्डसन को मिली जगह
ऋषभ पंत अपने आईपीएल करियर के 53 मैचों में 93 छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल के 12वें संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो वो हैं वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल। उन्होंने इस सत्र के 14 मैचों में 52 छक्के लगाए हैं। वही ऋषभ पंत इस सत्र में 26 छक्के लगा चुके हैं।