Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हालात हमारे पक्ष में नहीं रहे: दिनेश कार्तिक

मुंबई
मुंबई इंडियंस के हाथों करो या मरो के मुकाबले में नौ विकेट से हारकर इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण से बाहर होने पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि हालात हमारे पक्ष में नहीं थे लेकिन हम अगले वर्ष मजबूती से उतरेंगे। कार्तिक ने कहा कि पहले छह ओवरों में हम लय नहीं पकड़ पाए लेकिन उसके बाद हम वापसी नहीं कर सके। विकेट भी ज्यादा मददगार नहीं थी। पिच बल्लेबाजी और शाट््स खेलने के लिहाज से कुछ खास नहीं थी लेकिन मुंबई के पास कई गेंदबाज थे और गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान ने कहा कि जब मुंबई बल्लेबाजी करने उतरी तब मैदान में ओस थी और गेंद बल्ले पर आ रही थी। कभी हालात आपके पक्ष में नहीं होते हैं और यह ठीक है। टीम के लिहाज से हम कभी अपनी कोशिश नहीं रोकेंगे। हम अगले वर्ष पूरी ताकत से वापसी करेंगे।