Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मार्क वुड की चोट गंभीर नहीं होने की पुष्टि

सॉउथम्प्टन
इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को विश्वकप अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की स्कैन रिपोर्ट में उन्हें गंभीर चोट नहीं होने की पुष्टि हुयी है जिससे उनके विश्वकप में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। वुड की स्कैन रिपोर्ट में गंभीर चोट के निशान नहीं मिले है और इंग्लैंड की मेडिकल टीम को भरोसा है कि वह मैच के दौरान गेंदबाजी कर पाएंगे। हालांकि वुड सोमवार को अफगानिस्तान के साथ होने वाले दूसरे अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे। लेकिन इंग्लैंड की टीम को भरोसा है कि वह विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में अंतिम एकादश में जगह बनाने में सफल होंगे। 

इंग्लैंड की टीम के लिए अच्छी खबर यह भी है कि उनके कप्तान ईयोन मोर्गन जिनकी उंगली में फ्रेक्चर हो गया था वह भी अब फिट हैं। इनके अलावा कंधे की चोट के चलते शनिवार को मैच नहीं खेल पाए आदिल राशिद भी अब टीम में लौट आए हैं। उल्लेखनीय है कि वुड को शनिवार आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लग गयी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था और एहतियातन उनका स्कैन कराया गया था। इस बीच वुड ने भरोसा जताया कि वह मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे और मैदान पर वापसी करेंगे। वुड को चोट के कारण पिछले 24 घंटों से आराम दिया गया था। हालांकि विश्वकप से मात्र तीन दिन पहले उनकी चोट ने  इंग्लैंड को चिंता में डाल दिया था।