Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाधव का विश्वकप से पहले फिट होना है मुश्किल! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका 

खेल डेस्क। विश्वकप शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार विश्वकप टीम में शामिल केदार जावध के क्रिकेट के इस महाकुंभ से पहले फिट होने की उम्मीद नहीं है।

कोहली और पंत बने इस कम्पनी के ब्रांड दूत

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया 30 मई से शुरू हो होने वाले आईसीसी विश्वकप के लिए 22 मई को इंग्लैंड रवाना होगी। केदार जाधव के टीम की रवानगी से पहले फिट होने पर संदेह बना हुआ है। बीसीसीआई के चयनकर्ता केदार जाधव की चोट पर नजर रखे हुए हैं। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी का 22 मई तक फिट होना जरूरी है।

विश्व कप में इस दिग्गज बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

अगर जाधव विश्वकप के लिए फिट नहीं होते हैं तो उनके स्थान पर टीम में शामिल होने के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को माना जा रहा है।

टूट गया कपिल देव का 1983 विश्व कप में बनाया गया ये विश्व रिकॉर्ड

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पांच खिलाडिय़ों को स्टैंडबाई के रूप में रखा है। जाधव के स्थान पर टीम में अक्षर पटेल और अंबाटी रायुडू में से किसी एक को शामिल किया जा रहा है, लेकिन प्रबल दावेदार पटेल को ही माना जा रहा है। वैसे अक्षर पटेल और रायुडू दोनों ही आईपीएल के 12 वे संस्करण में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं।