Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच में से किसी एक खिलाड़ी का पूरा हो सकता है विश्व कप खेलने का सपना

खेल डेस्क। इंग्लैंड में आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। विश्व कप के लिए टीम में शामिल ऑलराउंडर केदार जाधव के आईपीएल में चोटिल होने के कारण भारतीय टीम की परेशानियां बढ़ गई है।

रसेल, गेल और डिविलियर्स नहीं, इस बल्लेबाज ने आईपीएल में पिछले तीन साल में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

केदार जाधव को विश्व कप के लिए फिट होने के लिए एक तारीख दी गई। अगर इस तय तारीख को केदार जाधव अपनी फिटनेस साबित करने में असफल हुए तो बीसीसीआई को उनके स्थान पर दूसरे खिलाड़ी के नाम पर विचार करना होगा। इस स्थिति में विश्व कप के लिए टीम इंडिया में इन पांच में से किसी एक खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है।

अमित मिश्रा के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं चाहेगा कोई भी इसे अपने नाम से जोडऩा

आईपीएल-12 में अंबाटी रायुडु अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस स्थान के लिए उन्हें सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वह टीम इंडिया की ओर से 55 मैचों में 1694 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक लगाए हैं।

प्ले ऑफ में जीत दर्ज करने के लिए दिल्ली को लगे इतने साल

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी तक टीम इंडिया की ओर से केवल पांच मैच हीं खेल सके हैं। इनमें वह केवल 93 रन ही बना सके हैं। हालांकि आईपीएल में वह अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अभी तक 450 रन बना चुके हैं।

टीम इंडिया की ओर से अभी तक छह वनडे खेलने वाले श्रेयस अय्यर आईपीएल-12 के 15 मैचों में 450 रन बना चुके हैं। इस प्रकार के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भी दावेदार माना जा रहा है।

मनीष पांडे अभी तक टीम इंडिया की ओर से 23 मैचों में 36.66 की औसत से कुल 440 रन बना चुके हैं। आईपीएल-12 में मनीष पांडे 12 मैचों में 344 रन बना चुके हैं।

अंडर 19 विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके शुभमन गिल भी अभी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल-12 में केकेआर की ओर से 296 रन बनाए हैं।