Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने डेविड वार्नर

खेल डेस्क। भले ही सनराइर्ज हैदराबाद की टीम आईपीएल के 12वें संस्करण के प्ले ऑफ में जगह नहीं बना सकी हो, लेकिन इस टीम के सलामी बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है।

धोनी के नाम दर्ज हुआ आईपीएल का ये कीर्तिमान, इस विकेटकीपर का तोड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल में तीन बार ओरेंज कैप हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल के 12वें संस्करण में डेविड वार्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाकर औरेंज कैप पर कब्जा किया है। इससे पहले उन्होंने 2015 और 2017 में भी रनों की झड़ी लगाकर औरेंज कैप हासिल की थी। डेविड वार्नर को आईपीएल-12 में औरेंज कैप के लिए 10 लाख रुपए का चेक मिला है।

इमरान ताहिर के सिर सजी पर्पल कैप, बना डाला आईपीएल का ये बड़ा रिकॉर्ड

डेविड वार्नर ने साल 2015 के 14 मैचों में 562 रन और साल 2017 के 14 मैचों में 641 रन बनाकर औरेंज कैप हासिल की थी। आईपीएल में औरेंज कैप हासिल करने के मामले में वार्नर ने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से साल 2011 और 2012 में औरेंज कैप हासिल की थी। आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल दूसरे स्थान पर रहे। राहुल ने 14 मैचों में 593 रन बनाए।