Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की वनडे टीम में शामिल हुए पंत और अय्यर,  राजस्थान के इन तीन गेंदबाजों को भी मिली जगह

खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने में असफल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भारत-ए की वनडे टीम में शामिल किया गया है।

बेयरस्टो ने पाक बल्लेबाज इमाम उल हक की रिकॉर्ड पारी पर फेरा पानी, दिलाई इंग्लैंड को आसान जीत

वेस्टइंडीज ए के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों के लिए चुनी गई भारत-ए टीम की कप्तानी मनीष पांडे को दी गई है। इस टीम में राजस्थान के तीन खिलाडिय़ों राहुल चाहर, दीपक चाहर और खलील अहमद को भी जगह मिली है। इन तीनों ही गेंदबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया था।

आईपीएल के अगले सत्र में खेलने को लेेकर धोनी ने बोल दी ऐसी बात कि अब उनके प्रशंसकों...

टीम में युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को भी शामिल किया गया है। आईपीएल के इस सत्र में पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने अपने बल्ले से सभी को प्रभावित किया था।आईपीएल के इस सत्र में ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे।

टीम : मनीष पांडे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), राहुल चाहर, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, खलील अहमद, अवेश खान।