Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंत ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, इस मामले में धोनी और पांड्या ने निकले बहुत आगे

खेल डेस्क। अमित मिश्रा (17 रन देकर तीन विकेट) और इशांत शर्मा (38 रन देकर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत की (नाबाद 53) की अर्धशतकीय पारी की सहायता से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-12 के महत्वपूर्ण मुकाकले में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स का प्ले ऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा किया।

पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग (50 रन) की शानदार पारी की सहायता से 20 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की आतिशी पारी की सहायता से 16.1 ओवर में ही पांच विकेट पर 121 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

पंत ने 38 गेंद पर यह मैच विजयी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। इसके साथ ही पंत दिल्ली की टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे ऋषभ पंत अब तक 87 छक्के लगा चुके हैं। जबकि वीरेन्द्र सहवाग ने दिल्ली की ओर से 85 छक्के लगाए थे। वहीं ऋषभ पंत छक्के लगाने के मामले में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान एमएस धोनी से भी काफी आगे निकल गए हैं। पंत ने जब से इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्णण किया है वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। इस अवधि में एमएस धोनी ने 78, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 70 और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 59 छक्के लगाए हैं।