खेल डेस्क।आईपीएल के 12 सीजन के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने सबसे ज्यादा चार बार ये खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017 और 2019 का आईपीएल का खिताब जिता है और ये चारों ही खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले है।
दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाज के नाम हुआ IPL में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का शर्मनाक रिकॉर्ड
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम के बल्लेबाजों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और टीम 20 ओवर में 149 रन ही बना पाई। इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत करी, लेकिन अंतिम समय में लगातार विकेट गंवाने से टीम 148 रन ही बना सकी और मुंबई ने 1 रन से यह मैच जीत लिया। चैंपियन मुंबई इंडियंस को 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि हासिल की तो उपविजेता रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 12.5 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।
IPL के इतिहास में पहली बार फाइनल में जाने से पहले दिल्ली की होगी चेन्नई से टक्कर
आईपीएल चैंपियन
1. मुंबई इंडियंस - 4 बार (2013, 2015, 2017 और 2019) कप्तान रोहित शर्मा
2. चेन्नई सुपर किंग्स - 3 बार (2010, 2011 और 2018) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
दिल्ली फतह करने के बाद चेन्नई ने 8वीं बार फाइनल में किया प्रवेश
Herald