खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाला विश्व कप आखिरी अन्तरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो सकता है। उम्मीदें यही लगाई जा रही है कि इस विश्व कप के बाद धोनी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
इन संभावनाओं के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद चित्रकार बनने का सपना पूरा करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनका सपना चित्रकार बनने का था।
पाकिस्तान की विश्व कप टीम में शामिल हुए ये दो तूफानी गेंदबाज
इस दौरान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कुछ पेंटिंग की प्रदर्शनी करते हुए एक वीडियो में अपने जीवन से जुड़ी एक गोपनीय बात को साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो में कहा कि बचपन से ही मैं एक चित्रकार बनना चाहता था।
भारत के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि मैंने बहुत क्रिकेट खेल ली है और अब समय वह करने का आ गया है जो मैं करना चाहता था।
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने 4-0 से जीती वनडे सीरीज
गौरतलब है कि धोनी टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार विश्व चैम्पियन बनवा चुकी है। अब वह विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की ओर से विश्व कप खेलेंगे।