Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी तूफानी पारी से गेल ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड, डिविलियर्स को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को नॉटिंघम में खेले गए मुकाबले में क्रिस गेल ने 50 रन की तूफानी पारी खेली।

सचिन तेंदुलकर ने इन तीन खिलाडिय़ों को बताया गेम चेंजर्स

केवल 34 गेंदों पर खेली गई इस पारी में गेल ने तीन छक्के लगाए। इसी दौरान उन्होंने विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा। डिविलियर्स ने 23 मैचों में 37 छक्के लगाए थे। अब गेल 27 मैचों में 40 छक्के लगा चुके हैं।

बेन स्टोक्स ने विश्व कप में दोहराया ये कारनामा, अरविंद डी सिल्वा के रिकॉर्ड की बराबरी की

मैन ऑफ द मैच तेज गेंदबाज ओशन थॉमस (27 रन पर 4 विकेट) और कप्तान जेसन होल्डर(42 रन पर 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद क्रिस गेल की अर्धशतकीय पारी की सहायता से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। दिया। विंडीज ने पाक को 21.4 ओवर में 105 रन पर ढेर करने के बाद 13.4 ओवर में ही तीन विकेट पर 108 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया।