Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीव स्मिथ के स्वदेश लौटने के बाद रहाणे ने फिर संभाली रायल्स की कप्तानी

नयी दिल्ली
आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के स्वदेश लौटने के बाद अजिंक्य रहाणे का शुक्रवार को फिर से आईपीएल टीम राजस्थान रायल्स का कप्तान नियुक्त किया गया। रहाणे शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रायल्स की अगुवाई करेंगे। इससे पहले शुरुआती आठ मैचों में से छह में हार के कारण सत्र के बीच रहाणे की जगह स्मिथ को टीम की कमान सौंपी गयी थी। स्मिथ के कप्तान बनने के बाद टीम ने तीन मैच जीते जिससे उसकी प्लेआॅफ में पहुंचने की धुंधली उम्मीद बनी हुई है। स्मिथ आस्ट्रेलिया की विश्व कप तैयारियों के सिलसिले में स्वदेश लौट गये हैं। राजस्थान रायल्स के क्रिकेट प्रमुख जुबिन भरूचा ने कहा कि हमने अंिजक्य से टीम की कप्तानी संभालने का आग्रह किया और उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार की जबकि वह इसे अस्वीकार करके केवल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित कर सकते थे।