Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप को फिक्सिंग के खतरे से बचाने के लिए हर टीम के साथ रहेगा ये शख्स

खेल डेस्क।30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के आयोजन की तैयारियां बड़ी सावधानी से की जा रही है। विश्व कप में आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए इंग्लैंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की आईसीसी को इस बार विश्व को फिक्सिंग जैसे खतरनाक अपराध से बचाना है। आईसीसी ने पहली बार विश्व कप में भाग ले रही सभी टीमों के साथ भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रखने का फैसला किया है।

कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों को नहीं IPL-12 की ड्रीम टीम में जगह


यह अ​धिकारी विश्व के अभ्यास मैच से लेकर फाइनल मैच तक टीम के साथ ही रहेगा और वह टीम की हर गतिविधि पर नजर रखेगा ताकि टूर्नामेंट को फिक्सिंग से बचा सकें। इस विश्व कप को फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से बचाने के लिए आईसीसी ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है। हर टीम के साथ रहने वाली अधिकारी उसी होटल में ठहरेगा जहां टीमें ठहरेंगी।

वर्ल्ड कप- 2019 में टीम इंडिया के मैचों का पूरा शेड्यूल

पहला मैच भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साउथेम्प्टन - 5 जून

दूसरा मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल - 9 जून

तीसरा मैच बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज - 13 जून

इन दो ​भारतीय खिलाड़ियों को चुना गया साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज और गेंदबाज

चौथा मैच बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफर्ड - 16 जून

पांचवा मैच भारत बनाम अफगानिस्तान, साउथेम्प्टन - 22 जून

छठा मैच भारत बनाम वेस्टइंडीज, ओल्ड ट्रैफर्ड - 27 जून

सातवां मैच भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन - 30 जून

विश्व कप से पहले ही विराट कोहली की टीम हुई सबसे कमजोर

आठवां मैच भारत बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन - 2 जुलाई

अंतिम मैच भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स - 6 जुलाई



Herald