Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खालिन जोशी और एसएसपी ने कट में प्रवेश किया, जीव चूके

शेनजेन (चीन)
भारतीय गोल्फर खालिन जोशी ने शुक्रवार को वोल्वो चाइना ओपन में दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर कट में प्रवेश किया और वह संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर बने हुए हैं। हालांकि इस साल उन्हें लय हासिल करने में परेशानी हो रही थी, वह पांच एशियाई टूर प्रतियोगिताओं में कट से चूक गये थे और एक से उन्होंने नाम वापस ले लिया था। उन्होंने हालांकि यूरोपीय टूर पर कीनिया ओपन में कट में जगह बना ली थी। दो अन्य भारतीयों में अजीतेश संधू संयुक्त 43वें और एसएसपी चौरसिया संयुक्त 55वें स्थान से कट में जगह बनाने में सफल रहे। जीव मिल्खा सिंह, गगनजीत भुल्लर, विराज मदप्पा और शिव कपूर हालांकि कट में प्रवेश करने से चूक गये।