Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये रिकॉर्ड बनाने वाले आईपीएल के पहले खिलाड़ी बने सुरेश रैना

खेल डेस्क। बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना (59) की शानदार पारी के बाद लेग स्पिनर इमरान ताहिर और लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से हराकर आईपीएल-12 की तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

आईपीएल-12 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी मुंबई इंडियंस, सुपर ओवर में हासिल की जीत

तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना (59), फाफ डू प्लेसिस (39) और कप्तान एमएस धोनी (नाबाद 44) की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16.2 ओवर में 99 रन ही बना सकी।

दिल्ली की पारी के दौरान सुरेश रैना ने भी अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवाई। उन्होंने आईपीएल में अपने 100 कैच पूरे किए। रैना ने दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का कैच पकडक़र ये मुकाम हासिल किया। आईपीएल में वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आफरीदी ने अपनी ऑल टाइम विश्व कप टीम में इस भारतीय खिलाड़ी को किया शामिल, सचिन, धोनी और कपिल को नहीं मिली जगह

इस सूची में दूसरे स्थान पर एबी डीविलियर्स (84 कैच), तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा (82) और चौथे स्थान पर केरॉन पोलार्ड (80 कैच) हैं। चेन्नई की ओर से इमरान ताहिर ने चार और रवीन्द्र जडेजा ने दो विकेट हासिल किए। वहीं दिल्ली के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

इससे पहले सुरेश रैना ने 37 गेंदों पर 59 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में नौ जीत के साथ 18 अंकों के साथ अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।