खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में विभिन्न टीमों की ओर से खेल चुके ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड सहित 10 खिलाडिय़ों को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के लिए रिजर्व खिलाडिय़ों में शामिल किया है।
क्या विश्व कप में रोहित शर्मा तोड़ देंगे गांगुली का ये 20 साल पुराना रिकॉर्ड?
इस बात की जानकारी वेस्टइंडीज बोर्ड में चयनकर्ता प्रमुख रॉबर्ट हाएंस ने दी है। उन्होंने रिजर्व खिलाडिय़ों की सूची जारी करते हुए बताया कि हमने 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाडिय़ों में अपने चुनिंदा चेहरों को शामिल किया गया है।
आज भी भारत के नाम दर्ज है विश्व कप के ये रिकॉर्ड
इन रिजर्व खिलाडिय़ों का चयन बढिय़ा खिलाडिय़ों का पूल तैयार करने के लिए किया गया है।आश्चर्यजनक रूप में इन रिजर्व खिलाडिय़ों में ड्वेन ब्रावो को भी शामिल किया है। ब्रावो ने पिछले साल ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। वहीं सुनील एम्ब्रिस और रेमन रीफर को एविन लुईस के कवर के तौर पर शामिल किया गया है।
रिजर्व खिलाड़ी इस प्रकार है: ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, सुनील एम्ब्रिस, ड्वेन ब्रावो, जॉन कैम्पबेल, जोनाथन कार्टर, रोस्टन चेज, शेन डाउरिच, कीमो पॉल, खारी पिएरे और रेमन रीफर।