Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

देशी कोच को विदेशी पर तरजीह देते हैं स्टीपलचेस राष्ट्रीय रिकार्डधारी अविनाश

बेंगलुरू
विदेशी कोच की नियुक्ति का विरोध करते हुए 300 मीटर स्टीपलचेस में राष्ट्रीय रिकार्डधारी अविनाश साबल ने कहा है कि भारतीय कोच अपने खिलाड़यिों की कमियों और फिटनेस को बेहतर समझेगा ।  उन्होंने कहा कि भारतीय कोच भारतीयों के शरीर को बेहतर समझ सकता है । वह उनकी जरूरतों और कमियों को बखूबी समझेगा हालांकि दूसरे कोच भी अच्छे हैं ।  साबल तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये क्वालीफाई करने के मकसद से यहां अभ्यास कर रहे हैं । वह जल्दी ही ऊटी में अभ्यास शुरू करेंगे । उनके ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की संभावना के बारे में पूछने पर उनके कोच अमरीश कुमार ने कहा वह एशियाई खेलों में जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगा । उन्होंने कहा कि साबल शारीरिक रूप से उतना मजबूत भले ही नहीं दिखे लेकिन वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत है । वह एशियाई खेलों की हीट में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करेगा।