Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल फाइनल में अंपायरिंग करेंगे लोंग

नयी दिल्ली
ब्रिटिश अंपायर नाइजेल लोंग इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अंपायंिरग करेंगे क्योंकि बीसीसीआई ने रायल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकबाले के बाद गुस्सा जाहिर करने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है। आईसीसी एलीट पेनल के अंपायर लोंग ने नोबाल को लेकर विराट कोहली और उमेश यादव से बहस के बाद स्टेडियम के एक कमरे के दरवाजे को नुकसान पहुंचा था। यह पता चला है कि प्रशासकों की समितिर् सीओएी ने आईपीएल संचालन टीम से सलाह लेने के बाद लोंग को आईपीएल फाइनल में मैच अधिकारी की भूमिका निभाने की मंजूरी दे दी। लोंग के खिलाफ कर्नाटक राज्य व्रिच्च्केट संघर् केएससीएी ने शिकायत की थी।

अंपायर ने बाद में अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी और नुकसान की भरपाई के लिए 5000 रुपये का भुगतान किया लेकिन केएससीएस उन पर प्रतिबंध लगवाना चाहता था। लोंग के हालांकि इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेले गये पहले क्वालीफायर में अंपायर थे जिनके लिए यह मुकाबला अच्छा रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में अंपायंिरग का स्तर खराब रहा है खासकर दबाव के मौकों पर भारतीय अंपायरों का स्तर निम्न रहा है। हमारे पास एस. रवि है जो एलीट पैनल के अंपायरों में सबसे निचले पायदान पर है और आईसीसी एलीट पैनल के अंपायरों की नयी सूची में उन्हें जगह नहीं मिलेगी। आईपीएल फाइनल जैसे मुकाबले में आपको लोंग जैसे मैच अधिकारी चाहिए।