Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से पहले भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार, सभी बल्लेबाज हुए फेल

खेल डेस्क।30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की प्रबल दावेदार टीम कही जाने वाली भारतीय टीम को अभ्यास मैच में ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को पहले ही अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है और इसके बाद टीम के सभी बल्लेबाजों की जमकर आलोचना होने लग गई है।

विश्व कप शुरू होने से पहले चोटिल हुआ टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

विश्व कप की सबसे कमजोर टीम ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया

हार के बाद फैंस ने कहना शुरू कद दिया है की ऐसे प्रदर्शन से भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगी। इस मैच में अगर रवींद्र जडेजा 54 रन की पारी नहीं खेल पाते तो भारत लगभग 100 रन पर ही ढेर हो जाता है। इस मैच सभी बल्लेबाजों ने निराश किया और इसके कारण भारतीय फैंस बहुत ज्यादा नाराज है।


न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पहले ओवर से ही भारतीय बल्लेबाजों को पैर जमाने का मौका तक नहीं दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए सघंर्ष करते हुए नजर आए और अपना विकेट आसानी से गंवा दिया। विश्व कप से पहले भारतीय टीम के इस प्रदर्शन को देखकर लगता नहीं की वह इस विश्व कप को जीत सकेगी।

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का एक खिलाड़ी रहेगा अपनी पत्नी के साथ



Herald