Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के लिए नए हथियार पर काम कर रहे हैं युजवेंद्र चहल

नयी दिल्ली
टीम इंडिया के कलाई के जादूगर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंग्लैंड की जमीन पर 30 मई से होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए एक नए हथियार पर काम कर रहे हैं ताकि वह बल्लेबाजों को चौंका सकें। चहल के कोच रणधीर सिंह ने यह दिलचस्प खुलासा करते हुए उम्मीद जताई है कि उनका शिष्य विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेगा और टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने में कामयाब होगी। रणधीर ने कहा कि इंग्लैंड की पिचें कलाई के स्पिनरों को काफी भाती हैं और ऐसे स्पिनरों के सफल होने का प्रतिशत ज्यादा होता है। इंग्लैंड की पिचें पहले के मुकाबले काफी बदली हैं और स्पिनरों खास तौर पर कलाई के स्पिनरों को मदद करती हैं। मुझे चहल के साथ-साथ चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की पिचें इस समय काफी पाटा खेल रहीं हैं जैसा इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच के सीरीज में देखने में आ रहा है। इस सीरीज में लगातार 350 के आसपास के स्कोर बन रहे हैं। जून के महीने में तो पिच और टूटेगी जिससे स्पिनरों को Þखास तौर पर फायदा होगा। अपने शिष्य को विश्व कप के लिए कोई गुरुमंत्र दिए जाने के बारे में पूछने पर रणधीर ने कहा कि वह कई साल से टीम इंडिया में खेल रहा है और उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है, चाहे वह आईपीएल हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट। वह विश्व कप के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और एक नया हथियार तैयार कर रहा है जिससे वह दुनिया के बल्लेबाजों को चौंका सके। चहल ने अब तक 41 वनडे में 72 विकेट लिए हैं।