Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला मिनी आईपीएल: अन्तिम गेंद पर हारी सुपरनोवास, मंधाना ने खेली तूफानी पारी

जयपुर। कप्तान स्मृति मंधाना की (90 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की सहायता से ट्रेलब्लेजर्स ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए महिला मिनी आईपीएल के पहले मुकाबले में सुपरनोवास दो रन से शिकस्त दी।

ट्रेलब्लेजर्स ने कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार पारी की सहायता से 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद 46 रन की शानदार पारी के बावजूद सुपरनोवास की टीम छह विकेट पर 138 रन ही बना सकी।

ट्रेलब्लेजर्स की ओर से मंधाना ने 67 गेंदों पर 90 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए। यह मंधाना का टी-20 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने हरलीन देओल के साथ दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

हरलीन देओल ने भी 44 गेंदों पर 36 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हरलीन ने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। सुपरनोवास की ओर से सबसे सफल गेंदबाज राधा यादव रही। उन्होंने 28 रन पर दो विकेट प्राप्त किए। जबकि अनुजा पाटिल और सोफी डिवाइन एक-एक विकेट हासिल करने में सफल रही।

इसके जवाब में सुपरनोवास की ओर से हरमनप्रीत ने 34 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए। हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। वहीं उसकी ओर से चामरी अटापट्टू ने 26, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 और सोफी डिवाइन ने 32 रन बनाए। सुपरनोवास को जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रन बनाने थे, लेकिन हरमनप्रीत की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद टीम केवल 16 रन ही बना सकी।