खेल डेस्क। भले ही भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्या रहाणे का इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है, लेकिन इस बल्लेबाज ने शतक लगाकर अपनी प्रतिभा साबित की है।
टीम इंडिया के ये खिलाड़ी पहली बार करेंगे विश्व कप में डेब्यू
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके अजिंक्या रहाणे ने ये शतक काउंटी क्लब में हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए लगाई है। रहाणे ने काउंटी क्रिकेट में नॉटिघमशायर के खिलाफ 197 गेंदों पर 119 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए। इसके साथ ही रहाणे ने एक विशेष उपलब्ध अपने नाम की।
विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने से निराश अश्विन अब इंग्लैंड में खेलेंगे इस टीम की ओर से
वह कांउटी क्रिकेट के डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन चुके हैं। इससे पहले पीयूष चावला और मुरली विजय ने ये उपलब्धि हासिल की थी। चावला ने साल 2009 में ससेक्स और मुरली विजय ने साल 2018 में एसेक्स की ओर से खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में शतक लगाए थे।
गौरतलब है कि अजिंक्या रहाणे ने टीम इंडिया की ओर से अपना अन्तिम वनडे मैच साल 2018 फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए थे।