Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अलखपुरा और गोकुलम एफसी जीते

लुधियाना
अलखपुरा एॅफसी और गोकुलम एफसी ने हीरो भारतीय महिला फुटबॉल लीग के तीसरे संस्करण में रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। गुरु नानक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अलखपुरा ने ग्रुप एक में भारत अंडर-18 की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी समीक्षा के शानदार गोल से हंस महिला एफसी को 1-0 से हराकर पूरे तीन अंक हासिल कर लिए। समीक्षा ने मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल 17वें मिनट में किया। इस बीच एक अन्य मुकाबले में मनीषा की शानदार हैट्रिक से गोकुलम ने राइजिंग स्टार क्लब को 5-0 के बड़े अंतर से पीट दिया। मनीषा ने 19वें, 72वें और 78वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। विजेता टीम के दो अन्य गोल संजू ने 12वें और अंजू तमांग ने 28वें मिनट में किये। संजू को प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला।