Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमरान ताहिर के सिर सजी पर्पल कैप, बना डाला आईपीएल का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भले ही तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर से आईपीएल फाइनल में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस बार इस टीम के एक गेंदबाज ने पर्पल कैप हासिल की है। आईपीएल के 12वें संस्करण में सर्वाधिक विकेटों के लिए पर्पल कैप चेन्नई सुपरकिंग्स के लेग स्पिनर इमरान ताहिर के सिर सज गई है।

आईपीएल-12 की चैम्पियन बन मुम्बई इंडियंस ने बना डाला ये कीर्तिमान, रोहित के नाम भी दर्ज हुई ये उपलब्धि

रविवार को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में इमरान ताहिर ने दो विकेट हासिल कर पर्पल कैप पर कब्जा किया है।आईपीएल के 12वें संस्करण में इमरान ताहिर ने 17 मैचों से 26 विकेट हासिल किए हैं। इस मामले में उन्होंने दिल्ली कैपीटल्स के कैगिसो रबाडा को पीछे छोड़ा। रबाडा ने 12 मैचों में 25 विकेट हासिल किए हैं।

इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में हुई रनों की बरसात, मेजबान टीम ने 12 रन से जीता मैच

वहीं सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के दीपक चाहर ही रहे। दीपक चाहर ने 17 मैचों में 22 विकेट हासिल किए। राजस्थान रॉयल्स के श्रेयस गोपाल 14 मैचों में 20 विकेट हासिल कर चौथे और मुम्बई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 16 मैचों में 19 विकेट हासिल किए हैं।

इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में हुई रनों की बरसात, मेजबान टीम ने 12 रन से जीता मैच

इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीकाई गेंदबाज इमरान ताहिर आईपीएल के एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सुनील नारायण (2012) और हरभजन सिंह (2013) के संयुक्त 24-24 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा।