Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं इस विश्व कप के पांच सबसे अनुभवी खिलाड़ी, पहला नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाला आईसीसी वनडे विश्व कप कई अनुभवी खिलाडिय़ों का अन्तिम विश्व कप हो सकता है। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है।

इंग्लैंड की विश्व कप टीम घोषित, टीम में शामिल एक खिलाड़ी आईपीएल-11 में दिखा चुका है अपनी तूफानी गेंदबाजी का नजारा

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इस विश्वकप के सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे। वह इस विश्व कप में एकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 300 से अधिक मैच खेले हैं। धोनी का ये चौथा विश्व का होगा। वह अभी तक 338 वनडे मैच खेल चुके हैं।

अनुभव और एक दिवसीय क्रिकेट में ज्यादा मैच खेलने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 286 मैच खेले हैं।

विराट कोहली ने इन्हें बताया टीम के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। वह अभी तक 284 मैच वनडे मैच खेल चुके हैं।

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी तक 227 मैच खेल चुके हैं। इस विश्व कप में टीम इंडिया को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

वहीं न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज रॉस टेलर भी उन खिलाडिय़ों में शामिल हैं, जिन्होंने 200 से अधिक मैच खेले हैं। उन्होंने 218 वनडे मैच खेले हैं।