खेल डेस्क।इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों से ज्यादा उसकी गेंदबाजी की धार से दूसरी टीमों में जबरदस्त खौफ देखा जा सकत है और गेंदबाजों से निपटने के लिए विपक्षी टीमों की बल्लेबाज जबरदस्त तैयारी में लगे हुए हैं।
ICC World Cup 2019: 'विराट सेना' के 3 ट्रंपकार्ड टीम इंडिया को दिलाएंगे तीसरा खिताब
भारतीय टीम के पास एक ऐसा तेज गेंदबाज है जो मौजुदा समय का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है और इसके आगे बल्लेबाज करना किसी काल से कम नहीं है। जसप्रीत बुमराह की धारदार तेज गेंदबाजी के चलते वह इस समय आईसीसी वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं।
विश्व कप की सबसे कमजोर टीम ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया
बुमराह का सबसे बड़ा हथियार उनकी सटीक यॉर्कर है जिसके आगे टिकना किसी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है। बुमराह ओवर की हर गेंद के साथ वह गति और उछाल दोनों का मिश्रण करके बल्लेबाज के कठिनाई पैदा करते हैं।
विश्व कप से पहले भारतीय टीम को मिली शर्मनाक हार, सभी बल्लेबाज हुए फेल
Herald