Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में खेलेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी, इंग्लैंड करेगा पहले बल्लेबाजी

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप के 12वें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर मेजबान इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। इस विश्व कप के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका ने आईपीएल-12 में शानदार प्रदर्शन करने वाले इमरान ताहिर और कैगिसो रबाडा को शामिल किया है। वहीं मेजबान इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर को अपनी टीम में जगह दी है।

रोमानिया की सिमोना हालेप को जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना

12वें वनडे विश्व कप में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश और अफगानिस्तान अपनी चुनौती पेश करेंगी।12वां विश्वकप का प्रारूप 1992 के विश्व कप जैसा है। इसमें सभी दस टीमें लीग चरण में एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

दुनिया के महान खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हुए विराट कोहली

दक्षिण अफ्रीका: हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), रासी वान डेर डूसन, जेपी डुमिनी, एंडिले चहलुकवे, ड्वाइन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, लुंगी नगिडी, इमरान ताहिर।

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।