Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय कप्तान विराट ने इस टीम को बताया विश्वकप का प्रबल दावेदार, खुद की टीम को लेकर कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए टीम इंडिया वहां पहुंच चुकी है। इधर इंडिया टीम के कप्तान विराट कोहली ने विश्वकप के शुरूआत से पहले ही एक बड़ी बात बोली है और कहा है की इंग्लैंड अपनी परिस्थितियों में खिताब की प्रबल दावेदार है।

विश्व कप शुरू होने से पहले ही इस भारतीय बल्लेबाज ने लगा दिया शतक, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने तीसरे क्रिकेटर

विराट कोहली ने विश्व कप की 10 टीमों के कप्तानों के बीच कहा है कि इंग्लैंड अपनी परिस्थितियों में खिताब की प्रबल दावेदार है।

खबरों की माने तो विश्व कप में हिस्सा ले रही सभी दस टीमों के कप्तानों ने विश्व कप को लेकर अपने-अपने विचार रखे। विराट ने कहा, इस मौके पर कहा की मैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच की बात से सहमत हूं कि इंग्लैंड अपनी परिस्थितियों में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। यह इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है।

विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने से निराश अश्विन अब इंग्लैंड में खेलेंगे इस टीम की ओर से

विराट ने इस मौके पर यह भी कहा की मैं इयोन मॉर्गन की इस बात से भी सहमत हूं कि कि सभी दस टीमें एक-दूसरे को हराने का दमखम रखती हैं।