Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्टेंस को हराकर कोंटा इटालियन ओपन फाइनल में

रोम
ब्रिटेन की जोहाना कोंटा ने किकि बर्टेंस को हराकर इटालियन ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया । कोंटा ने छठी वरीयता प्राप्त बर्टेंस को 5 . 7, 7 . 5, 6 . 2 से मात दी । इससे पहले जापान की नाओमी ओसाका के हाथ की चोट के कारण नाम वापिस लेने से बर्टेंस सेमीफाइनल में पहुंची थी । अब कोंटा का सामना चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा या यूनानी क्वालीफायर मारिया सक्कारी से होगा । पुरूष सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन से होगा । गत चैम्पियन रफेल नडाल की टक्कर यूनान के स्टीफानोस सिटसिपास से होगी । पिछले सप्ताह मैड्रिड ओपन सेमीफाइनल में नडाल इसी प्रतिद्वंद्वी से हारे थे ।