खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से आईसीसी विश्वकप शुरू होने वाला है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में भारतीय टीम की ओर से चार नम्बर पर कौन सा बल्लेबाज बल्लेबाजी करेगा, अभी ये चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे भारतीय चयनकर्ताओं ने इस स्थान के लिए ऑलराउंडर विजय शंकर को चुना हैं, लेकिन वह आईपीएल में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में असफल रहे हैं।
टूट गया कपिल देव का 1983 विश्व कप में बनाया गया ये विश्व रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में लोकेश राहुल ने शानदार प्रदर्शन कर इस स्थान के लिए अपना दावा मजबूती से पेश किया है। इस स्थान के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और दिनेश कार्तिक भी दावेदार हैं। अब ये देखना रोचक होगा कि विश्व कप में इन चारों में से कौनसा क्रिकेटर चार नम्बर पर बल्लेबाजी करेगा।
ये चार क्रिकेटर दो टीमों की ओर से खेल चुके हैं विश्व कप, एक नाम जानकार चौंक जाएंगे आप
2011 में आयोजित हुए पिछले विश्व कप में युवराज सिंह ने दो मैचों में इस स्थान पर शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। वैसे विश्व कप रिकॉर्ड की बात की जाए तो इस नम्बर पर अभी तक सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 12 मैचों में 400 रन बनाए हैं। इस मामलें दूसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन हैं जिन्होंने नौ मैचों में 238 रन बनाए हैं।
इस विश्व कप में खेलेगी दुनिया के इन पांच दिग्गज खिलाडिय़ों की कमी