खेल डेस्क। क्रिकेट से भ्रष्टाचार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका के दो पूर्व क्रिकेटरों को सजा दी है।
मलिंगा के नहीं, इस गेंदबाज के नाम दर्ज है आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड
आईसीसी ने श्रीलंका के पूर्व खिलाडिय़ों नुआन जोएसा और अविष्का गुणवर्धने को यूएई में एक टी-10 लीग में भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में आज अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। श्रीलंका की ओर से 125 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुके नुआन जोएसा पहले ही भ्रष्टाचार के पिछले आरोप के कारण निलंबित हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इन दोनों को इन आरोपों का जवाब देने के लिए 14 दिन का वक्त दिया है।
कुंबले ने घोषित की आईपीएल-12 की ड्रीम टीम, शानदार प्रदर्शन करने वाले इन दिग्गज खिलाडिय़ों को नहीं मिली जगह
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की ओर श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान जोएसा को चार जबकि अविष्का गुणवर्धने को दो आरोप में आरोपित किया है। हालांकि आईसीसी ने उन घटनाओं का जिक्र नहीं किया है जिनके कारण इन पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि ये आरोप पिछले साल दिसंबर में यूएई में खेली गई टी-10 क्रिकेट लीग से संबंधित हैं।
रसेल, गेल और डिविलियर्स नहीं, इस बल्लेबाज ने आईपीएल में पिछले तीन साल में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के
पूर्व तेज गेंदबाज नुआन जोएसा श्रीलंकाई टीम की ओर से 30 टेस्ट और 95 एक दिवसीय मैच खेले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 64 टेस्ट और 108 विकेट हासिल किए हैं। जबकि अविष्का गुणवर्धने ने 61 वनडे में 1708 रन बनाए हैं।