खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में अपनी तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश कर चुके आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है।
मुम्बई इंडियंस पांचवीं बार आईपीएल फाइनल में, टीम के नाम दर्ज हुए ये खास रिकॉर्ड
क्रिस गेल का ये अन्तिम विश्व कप होगा। इस टूर्नामेंट के बाद उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की पहले घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का ये पांचवां विश्वकप होगा।
क्रिस गेल अभी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने आईपीएल के 12वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से लगभग 500 रन बनाए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू शृंखला में भी गेल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच मैचों की इस शृंखला में दो शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे।
महिला मिनी आईपीएल: अन्तिम गेंद पर हारी सुपरनोवास, मंधाना ने खेली तूफानी पारी
विश्वकप के लिए वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी जेसन होल्डर को ही दी गई है। टीम का उप कप्तान बनाए जाने के बाद क्रिस गेल ने कहा कि किसी भी प्रारूप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना हमेशा से सम्मान की बात रही है और मेरे लिए यह विश्व कप विशेष है।
आईपीएल-12 के प्ले ऑफ में दर्शकों को खलेगी इन दिग्गज खिलाडिय़ों की कमी
वेस्टइंडीज टीम: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल (उपकप्तान), एविन लुईस, आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, फेबियन एलन, केमार रोच, निकोलस पूरण, ओशाने थामस, शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कोटरेल और शिमरोन हेटमेयर।