Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुकेश कुमार ने पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप जीती

पंचकुला
अनुभवी गोल्फर मुकेश कुमार ने अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन करके सात अंडर 65 का स्कोर बनाया और शुक्रवार को यहां टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। मऊ के 53 वर्षीय गोल्फर ने पंचकुला गोल्फ क्लब में 15 अंडर 273 का स्कोर बनाया और एक शॉट से जीत दर्ज की। अपने 35 साल के करियर में 100 से अधिक खिताब जीतने वाले मुकेशर् 70-67-71-65ी ने पीजीटीआई में रिकार्ड 20वां खिताब जीता और इससे पिछले दो साल से खिताब न जीत पाने के क्रम को भी तोड़ा। पंचकुला के अंगद चीमा 14 अंडर 274 के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि दिल्ली के क्षितिज नावीद कौल ने 12 अंडर 276 का स्कोर बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया।