Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के महान खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हुए विराट कोहली

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली विश्व कप शुरू होने से पहले ही दुनिया के महान खिलाडिय़ों (यूसैन बोल्ट, सर मो फराह और सचिन तेंदुलकर) की सूची में शामिल हो गए हैं।

आज से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुम्भ, खिताब के लिए भिड़ेंगी दस टीमें, इग्ंलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला

मोम के पुतले बनाने के लिए मशहूर मैडम तुसाद ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले का लॉड्र्स में अनावरण किया। आज से भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली कोहली मैडम तुसाद में महान धावक यूसैन बोल्ट, सर मो फराह और पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के साथ विराजमान रहेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ राहुल और धोनी के शानदार शतक, 95 रन से भारत ने जीता मैच

दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का मोम का पुतला आज से 15 जुलाई तक मैडम तुसाद में प्रदर्शित किया जाएगा। मैडम तुसाद लंदन के महाप्रबंधक स्टीव डेविस ने इस बात की जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले कुछ सप्ताह तक देश भर में खेल प्रेमियों के बीच क्रिकेट का बुखार दिखाई देने वाला है। स्टीव डेविस ने कहा कि विराट कोहली के पुतले का अनावरण करने का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता था।