Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप: उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दी बड़ी शिकस्त, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो 

खेल डेस्क। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (89 और 12 रन पर दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की सहायता से मेजबान इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में 104 रन से शिकस्त दी।

रोमानिया की सिमोना हालेप को जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना

विश्व की नंबर एक टीम इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स (89), कप्तान इयोन मोर्गन (57), जेसन रॉय (54) और जो रूट (51) की शानदार अर्धशकीय पारियों की सहायता से 50 ओवर में आठ विकेट पर 311 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

दुनिया के महान खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हुए विराट कोहली

इसके जवाब में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स की कातिलाना गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका 39.5 ओवर में 207 रन पर ही ढेर हो गई। जोफ्रा आर्चर ने दक्षिण अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

वहीं बेन स्टोक्स ने 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।बेन स्टोक्स ने 79 गेंदों में नौ चौकों की सहायता से 89 रन बनाए। वहीं कप्तान मोर्गन ने 60 गेंदों पर 57 रन में बनाए। इस पारी में उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए।