Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGvPAK: बारिश में धुला पहला ODI, आर्चर ने ऐसे किया हैरान

 लंदन
 
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया। बुधवार (8 मई) को लंदन के द ओवल में खेले गए मैच में महज 19 ओवर का ही खेल हो पाया। इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर ने अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया।

इंग्लैंड ने टॉस जीता और पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक और फखर जमां ने पारी का आगाज किया। पाकिस्तान ने 19 ओवर में दो विकेट पर 80 रन बनाए थे, जब बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा और इसके बाद का मैच हो नहीं सका। जोफरा आर्चर ने इस दौरान चार ओवर में दो ओवर मेडन फेंके और महज छह रन देकर फखर जमां को आउट किया। फखर तीन रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान का दूसरा विकेट बाबर आजम के रूप में गिरा, वो लियाम प्लंकेट का शिकार बने और 16 रन बनाकर आउट हुए।