खेल डेस्क।भारतीय क्रिकेट टीम 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है। 12वें विश्व कप इस बार इंग्लैंड ऐंड वेल्स में 30 मई से शूरू होगा और फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के रवाना होने से पहले कुछ खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
विश्व कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम में होगा ये बड़ा बदलाव
भारत ने अब तक 2 बार (1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में धोनी की कप्तानी में) वर्ल्ड कप भारत के झोली में डाला है। इस बार विराट की कप्तानी में भारत केे पास तीसरी बार इस खिताब को जीतने का सबसे अच्छा होगा।
1 ट्रॉफी के लिए 10 टीमों के बीच होगी जबरदस्त जंग, जानिए 46 दिन का पूरा शेड्यूल
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार,दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और विजय शंकर।
15 महीने बाद कप्तान ने लगाया सिक्स तो पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
Herald