Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC ने लांच किया World Cup 2019 का ऑफिशियल Song 'स्टैंड बाई'

खेल डेस्क।30 मई से शुरू होने वाले 12वें वर्ल्ड कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद लगभग सभी तैयारियां कर चुका है। कल ICC ने 24 कमेंटेटरों की लिस्ट जारी करने बाद विश्व कप के ऑफिशियल सॉन्ग 'स्टैंड बाई' को लांच कर दिया है। विश्व कप के हर मैच के दौरान सभी मैदानों और शहर में इससे संबंधित होने वाले कार्यक्रमों में इसे बजाने का फैसला किया गया है।

विश्व कप में भारत की जीत और हार को तय करेंगे ये 7 खिलाड़ी


World Cup के इस ऑफिशियल Song को लोरिन और 'रूडिमेंटल' बैंड ने तैयार किया है जो युनाइटेड किंग्डम की सांस्कृतिक विविधता के बारे में बताएगा। आईसीसी ने बताया की इस प्रतियोगिताओं को देखने के लिए 10 लाख खेल प्रशंसक एकजुट होंगे और अरबों फैंस इसको टीवी पर देखेंगे।

4 रन पर ढेर हुई पूरी टीम, सभी बल्लेबाज जीरो पर आउट

2019 ICC World Cup: इस बार की चैंपियन टीम पर बरसेंगे करोड़ों रूपये, जानें प्राइज मनी

इस बार वर्ल्ड कप में मेजबान इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल है। इंग्लैंड चौथी बार वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है और इसके साथ इस खिताब की प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।



Herald