Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC World Cup 2019: बांग्लादेश से जीत के बाद जानिए क्या कुछ बोले कप्तान विराट कोहली

 कार्डिफ
 आईसीसी विश्व कप के अपने पहले वॉर्म-अप मैच में हार झेलने के बाद टीम इंडिया ने मंगलवार (28 मई) को दूसरे वॉर्म-अप मैच में बांग्लादेश को 95 रनों से हराया। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आए। विराट ने बताया मैच की सबसे पॉजिटिव बात रही, जिस तरह से केएल राहुल ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी की।

विराट ने मैच के बाद कहा, 'नंबर-4 पर केएल राहुल ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वो हमारे लिए सबसे पॉजिटिव बात रही। यह जरूरी था कि राहुल रन बनाए वो स्कोरबोर्ड चलाते रहने के लिए अच्छा बल्लेबाज है। महेंद्र सिंह धौनी और हार्दिक पांड्या भी शानदार रहे। हमें उनके बल्लेबाजों ने अच्छी चुनौती दी और हमारे स्पिनरों ने विकेट भी लिए। मुझे लगता है कि दूसरे हाफ में गेंद को टर्न मिलेगा, लेकिन पहले 15 ओवर में विकेट से मिलने वाला स्विंग और सीम काफी अहम रहेगा।'
 
विराट ने कहा, 'ज्यादातर टॉस जीतने वाली टीमें लक्ष्य का पीछा करना चाहेंगी। हमने दो मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौती का सामना किया। शिखर धवन और रोहित शर्मा अच्छे बल्लेबाज हैं, आईसीसी इवेंट्स में स्टार बने हैं। मैं समझ सकता हूं कि वो दोनों अभी नहीं चल पा रहे हैं, लेकिन इन दो मैचों से हमें जो मिला मैं उससे खुश हूं। आखिरी के 15 ओवर फील्ड पर चुनौती भरे होंगे, खासकर तब जब मैच थोड़ा बोरिंग हो जाएगा और आप बस मैच के साथ आगे बढ़ेंगे। लेकिन जैसे ही टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा, आपको यह देखने को नहीं मिलेगा, विश्व कप जैसे टूर्नामेंट से आप यही अपेक्षा करते हैं।'