खेल डेस्क।आईसीसी के इतिहास में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए किसी महिला को रेफरी बनाया गया है। खबरों केे अनुसार बताया जा रहा है की भारतीय टीम की पूर्व महिला क्रिकेटर जीएस लक्ष्मी को अंतरराष्ट्रीय पैनल में मैच रेफरी के लिए चुना गया है। इससे पहले लक्ष्मी पुरुष वनडे मैचों का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला अंपायर बनी थीं और अब अंतर्राष्ट्रीय मैच रेफरी बनने का मौका मिला है।
विश्व कप से पहले ही विराट कोहली की टीम हुई सबसे कमजोर
लक्ष्मी घरेलू महिला क्रिकेट में भी मैच रेफरी के पद पर रह चुकी हैं और इसके अलावा वह महिला वनडे मैचों के साथ टी-20 मैचों में भी रेफरी की भूमिका निभा चुकी हैं। इस चयन के बाद लक्ष्मी को सभी क्रिकेट खिलाड़ियों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया है। इस चयन के बाद लक्ष्मी ने आईसीसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय पैनल में चुने जाने के बाद आईसीसी, बीसीसीआई के अधिकारियों का धन्यवाद किया है।
इन दो भारतीय खिलाड़ियों को चुना गया साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज और गेंदबाज
आईसीसी के अंपायर ने लक्ष्मी का स्वागत किया है औश्र उनकी नियुक्ति महिला अधिकारियों को प्रोत्साहित करने का सबसे बड़ा उदाहरण बना है। इस चयन के बाद भारत की बेटी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन करके देश का गौरव बढ़ाया है।
वर्ल्ड कप को फिक्सिंग के खतरे से बचाने के लिए हर टीम के साथ रहेगा ये शख्स
Herald