Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-12: टॉप पर बने रहने के लिए दिल्ली और चेन्नई का होगा मुकाबला

खेल डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का 50वां मुकाबला आज एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली के बीच होगा। यह मैच दोनों के लिए बहुत ज्यादा निर्णायक होगा क्योंकि मैच जीतने वाली टीम अंक ता​लिका में टॉप पर बनी रहेगी। इस सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और चेन्नई की टीम धोनी के नहीं होने से लगातार मैच हार रही है। इस मैदान के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

सीजन में दोनों टीमें 12-12 मैच खेलकर 8-8 मुकाबले जीते है, लेकिन नेट रनरेट के मामले में दिल्ली आगे है और इसी कारण वह 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। युवा कप्तान श्रेयस अय्यर का आज अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी के साथ नंबर एक के लिए जंग होगी। चेन्नई के नियमित कप्तान धोनी पिछले मैच में खरब सेहत के कारण नहीं खेले थे, लेकिन आज के मैच में वह कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। दिल्ली और चेन्नई प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है और अब दो टीमों का इंतजार है जो प्लेऑफ में प्रवेश करेगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, फाफ डुप्लेसिस,हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मिशेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्ताान), कॉलिन मुनरो, पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, हनुमा विहारी, कॉलिन इनग्राम, मनजोत कालरा, क्रिस मोरिस, शेरफेन रूदरफोर्ड, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, अंकुश बैंस, ट्रेंट बोल्ट, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा और ईशांत शर्मा।



Herald