Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों को नहीं IPL-12 की ड्रीम टीम में जगह 

खेल डेस्क। आईपीएल-12 अब खत्म होने जा रहा है और 12 मई का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस सीजन में दिल्ली की टीम ने सबसे शानदार प्रदर्शन करके सभी को हैरान कर दिया है और आज उसे फाइनल में प्रवेश करने के लिए चेन्नई को हराना होगा। सीजन के खत्म होने के साथ भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने अपनी आईपीएल-12 की ड्रीम टीम का चयन किया है। इस टीम में भारतीय क्रिकेट टीम के मौजुदा कप्तान विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा और धवन जैसे बल्लेबाजों को इस टीम में जगह नहीं मिली है।

IPL में पिछले 3 साल में रसेल और गेल से भी ज्यादा छक्के लगा चुका है ये भारतीय खिलाड़ी

विश्वकप में टीम इंडिया की जीत को लेकर कपिल देव ने किया ये बड़ा खुलासा

अनिल कुंबले की टीम में इन खिलाड़ियों के नहीं होने से उनके फैंस बहुत ज्यादा हैरान है। कुंबले ने आईपीएल की ड्रीम टीम में केवल चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ 7 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। कुंबले ओपनिंग बल्लेबाज के लिए डेविड वार्नर और केएल राहुल को ओपनिंग जोड़ी के रूप में चुना तो कप्तान के रूप में धोनी को चुना गया है। कुंबले ने ऑलराउंडर के रूप में आन्द्रे रसेल और हार्दिक पंड्या को शामिल किया गया है। स्पिन गेंदबाज के रूप में श्रेयस गोपाल और इमरान ताहिर को जगह मिली है।

अनिल कुंबले की आइपीएल 2019 की ड्रीम टीम: केएल राहुल, डेविड वार्नर, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, हार्दिक पंड्या,इमरान ताहिर, श्रेयस गोपाल, कैगिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह

IPL के इतिहास में पहली बार फाइनल में जाने से पहले दिल्ली की होगी चेन्नई से टक्कर



Herald