Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-12: प्लेऑफ में जाने के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान ​हासिल कर लिया है। इस हार के बाद भी दिल्ली प्लेऑफ में पहुंच गई और इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। कल के मैच में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकार्ड दर्ज हुआ है जो इस सीजन में पहले दो टीमों के नाम था।


दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में 100 से कम रनों पर ऑलआउट होने वाली तीसरी टीम बनी है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 179 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली से पहले 100 से कम रनों पर ऑलआउट होने वाली टीम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद भी है।

IPL-12: टॉप पर बने रहने के लिए दिल्ली और चेन्नई का होगा मुकाबला

आईपीएल के पहले मैच में ही चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 70 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 96 रनों पर ऑलआउट किया था। कल के मैच में गेदबाजों के साथ कप्तान धोनी का विकेट के पीछे जो काम किया है,उसको लेकर उनकी जबरदस्त तारीफ हो रही है। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने ही बनाए और धवन के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।



Herald