Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: केकेआर ने पंजाब को हराकर प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदें रखी कायम

इंटरनेट डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स ने खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2019 के प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी है। मोहाली में खेले गए इस मैच में क्रिस लिन और शुभमान गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और कोलकाता को मैच जीता दिया।

दिल्ली कैपिटल्स को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, आईपीएल-12 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला ये गेंदबाज हुआ बाहर

आपकों बता दें की क्रिस लिन ने 22 गेंदों पर 46 रन की तूफानी पारी खेली तो वहीं गिल ने एक छोर संभाले रखकर 49 गेंदों पर पांच चैकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली। इन दोनों की पारियों की बदोलत केकेआर ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया।

इससे पहले पंजाब ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 183 रन बनाय, जिसमें सैम कुरेन ने 55 रन, निकोलस पूरण ने 48 रन और मयंक अग्रवाल ने 26 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली जिसके दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने छह विकेट पर 183 रन बनाये थे।

आईपीएल-12 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी मुंबई इंडियंस, सुपर ओवर में हासिल की जीत

बता दें कि आईपील 12 में केकेआर की यह 13 मैचों में छठी जीत है जिससे उसके 12 अंक हो गये हैं। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब 13 मैचों में आठवीं हार से प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गया है।

आफरीदी ने अपनी ऑल टाइम विश्व कप टीम में इस भारतीय खिलाड़ी को किया शामिल, सचिन, धोनी और कपिल को नहीं मिली जगह