खेल डेस्क।आज आईपीएल के 12वें सीजन का 53वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 4 बजे से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली जीत हासिल करके अंक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त करना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान बड़ी जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने का प्रयास करेगी। इस सीजन में तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है और अब बाकि चार टीमों में से एक टीम को इसके अंदर जगह बनानी है।
इस सीजन के पहले मैच में दिल्ली ने राजस्थान को हराकर अपना दम दिखाया था और एक बार फिर से अपना दम दिखाने का काम करेगी। वहीं दूसरी ओर राजस्थान पहली हार का बदला लेने के साथ प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए बड़े अंतर से जीत हासिल करने का प्रयास करेगी। आज का मैच राजस्थान के लिए आसान नहीं होगा क्योंकि कप्तान स्मिथ देश लोट चुके है और उनकी जगह एक फिर रहाणे को कप्तान बनाया गया है। प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम को लेकर अभी तक किसी प्रकार भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। इस सीजन में दोनों टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी विश्व कप के कारण अपने देश लोट चुके हैं।
टीमें:
राजस्थान: अजिंक्य रहाणे, कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण आरोन, लियाम लिविंगस्टोन, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर और रियान पराग
दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, कॉलिन मुनरो, क्रिस मॉरिस, ट्रेंट बॉल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, नाथू सिंह और कॉलिन इनग्राम
Herald