खेल डेस्क।आईपीएल सीजन 12 के 52वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हराकर प्लेआफ में जाने की उम्मीद को अभी तक कायम रखा है। इस सीजन में तीन टीमों ने प्लेआफ में प्रवेश कर लिया है और तीन टीमों के मध्य अभी भी प्लेआफ में जाने को लेकर जबरदस्त टक्कर हो रही है। इस सीजन की अंक तालिका में इतना ज्यादा सस्पेंस हो गया है की इस सीजन की चौथी टीम जो प्लेआफ में प्रवेश करेगी उसके बारे में कुछ भी कहना आसान नहीं है।
IPL-12 : दिल्ली पर बड़ी जीत के बाद खुलेगा राजस्थान के लिए प्लेऑफ का दरवाजा
राजस्थान, कोलकाता और हैदराबाद में जो टीम अपना अंतिम मैच अच्छी बढ़त के साथ जितेगी वह टीम प्लेआफ में प्रवेश करेगी। इस सीजन की प्लेआफ में चेन्नई ,दिल्ली और मुंबई ने अपनी जगह बना ली है और अब चौथी टीम का इंतजार हो रहा है। कल के मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 183 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उरती कोलकाता नाइट राइडर्स ने केवल 18 ओवर में तीन विकेट गंवार इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
कोलकाता की जीत में क्रिस लिन और शुभमन गिल की शानदार शुरूआत के बाद आंद्रे रसेल रॉबिन उथप्पा और कप्तान दिनेश कार्तिक की जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर यह मैच आसानी से जीतने में कामयाब हुई है। कोलकाता को प्लेआफ में जगह बनाने के लिए अपने अंतिम मैच में मुंबई को हराना होगा।
Herald