खेल डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन का 51वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज रात 8 बजे से खेला जाएगा। आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत निणार्यक होने वाला है और जो टीम जीत हासिल करेगी वह प्लेऑफ का रास्ता पार करने के करीब होगी। अगर इस मैच को मुंबई जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में प्रवेश कर सकती है और हैदराबाद जीत तो उसका भी प्लेऑफ में जाने की उम्मीद ज्यादा बढ़ जाएगी।
आज का मैच हैदराबाद के लिए थोड़ा परेशानी भरा होगा,क्योंकि इस टीम के लिए जीत का आधार तैयार करने वाला खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेलेगा। हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने देश लोट चुके है और आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद इस बल्लेबाज की बीना मैदान में उतरेगी। इस सीजन के प्लेऑफ में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ ने अपना स्थान पक्का कर लिया है जबकि दो टीमों को इसमें अभी तक जगह नहीं बना पाई है। मुंबई इंडियंस की टीम 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि हैदराबाद इतने ही मैचों में 12 अंक से चौथे स्थान पर है। इस मैच के बाद दोनों टीमों को एक एक मैच और खेलना है।
टीमें:
मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, राहुल चहर, कीरोन पोलार्ड, एडम मिल्ने, रसिख सलाम और जसप्रीत बुमराह
हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान) भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, रिकी भुई, मार्टिन गप्टिल, मोहम्मद नबी, शहबाज नदीम, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा और विजय शंकर और
Herald