Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 12: दिल्ली कैपिटल्स को हरा आठवीं बार फाइलन में पहुंची चेन्नई, चौथी बार खिताब कर सकती है अपने नाम

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 12 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराते हुए आठवीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। अब आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुबंई इंडियस के बीच भिड़ंत होगी।

भ्रष्टाचार के मामले में अब आईसीसी ने किया श्रीलंका के इन क्रिकेटरों को निलंबित

मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 147 रन की पारी खेली। चेन्नई ने 19 ओवर में चार विकेट पर ही 151 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने 39 गेंदों में 50 रन और शेन वाटसन ने 32 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।

इधर चेन्नई की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने 19 रन देकर दो विकेट लिए तो वहीं, रविंद्र जडेजा दीपक चाहर और हरभजन ने भी दो दो विकेट लिये। दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने 25 गेंदों पर सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। उनके अलावा केवल कोलिन मुनरो 24 गेंदों पर 27 रन ही बना पाए। इसके अलावा दिल्ली के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अंतिम आठ गेंदों पर 22 रन बनाकर टीम को कुछ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

मलिंगा के नहीं, इस गेंदबाज के नाम दर्ज है आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड

वैसे आपकों बता दें की चेन्नई ने आईपीएल के दस टूर्नामेंट में अब तक हिस्सा लिया है और वह रिकार्ड आठ बार फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। इनमें से तीन बार वह चैंपियन बन चुका है। वैसे दिल्ली की टीम के पास भी पहली बार फाइनल में पहुंचने का मौका था लेकिन टीम ने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और उसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।